फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास, जाग होने पर भागे चोर

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास, जाग होने पर भागे चोर

Fri, 19 Apr 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास, जाग होने पर भागे चोर
ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास
विज्ञापन

चांदपुर। बाजार बजरिया में एक सराफ की दुकान में चोरों ने कुंबल करने का प्रयास किया। जाग हो जाने पर चोर भाग गए। बाजार बजरिया में मोहल्ला चिम्मन निवासी नीरज अग्रवाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार की रात्रि चोरों ने दुकान के बराबर में बने जीने के ताले तोड़कर जीने में बैठकर दुकान में कुंबल करना शुरू कर दिया। चोरों ने दीवार का पलस्तर काट लिया था। ईंट निकालनी रह गई थी। आवाज सुनकर पास की दुकान के ऊपर के कमरे में सो रहे दुकानदार की आंख खुल गई। दुकानदार ने शोर मचा दिया। इससे चोर भाग खड़े हुए। दूसरी घटना में चोरों ने मोहल्ला चिम्मन में मुजाहिद के मकान को निशाना बनाया। मुजाहिद दिल्ली गए हुए थे। मकान में महिला किराएदार चुनाव की ड्यूटी में गई हुई थी। मकान में ताला लगा हुआ था। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान का कुंदा काट दिया तथा अंदर घुस गए। चोरों ने किराएदार के कमरे में घुसकर दीवान खंगाल डाला। चोरों ने मकान मालिक के कमरे को भी खंगाल दिया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए। मोहल्लेवासियों को इकट्ठा देख चोर मकान की छतों से होते हुए भाग निकले। अभी मकान से क्या चोरी गया इसका सही पता मकान मालिक व किराएदार के आने पर लगेगा। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed