फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नोडल अफसर की छापामारी

नोडल अफसर की छापामारी

Thu, 07 Mar 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
नोडल अफसर की छापामारी
बिजनौर। तहसील नजीबाबाद के क्वेक्स नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह ने नगर और देहात क्षेत्र में झोलाछाप/अपंजीकृत चिकित्सकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। भनक लगते ही 27 झोलाछाप अपने क्लीनिक/नर्सिंग होम बंद कर फरार हो गए। एसीएमओ ने दो झोलाछापों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार मौजमपुर तुलसी गढ़ी निवासी डा. अवधेश शर्मा, डा. कफील अंसारी, डा. अरशद जावेद अंसारी, भागूवाला के इब्ने सऊद, डा. रवि सिंह, डा. मुलायम सिंह, गांव नारायणपुर निवासी डा. प्रकाश विश्वास बंगाली, कोटद्वार रोड़, समीपुर के डा. अर्जुन सिंह, हरिद्वार रोड़ राहतपुर के डा. मयंक, गांव गजरौला पैमार के डा. नरेश शर्मा, रामलीला मैदान किरतपुर के डा. रंजीत सिंह, भोजपुर के डा. अमित कुमार, किरतपुर के डा. सैयद इजहार, डा. एके अधिकारी बंगाली, भोजपुर के डा. मालिक बंगाली, गांव सौबतपुर के डा. शोभित, साहनुपर के डा. सुरेश, डा. राहत, गांव लुकादड़ी के डा. सुरेश, गांव लाठीपुरा के डा. राकेश, जाब्तागंज नजीबाबाद निवासी डा. संजीव, सैदपुर निवासी डा. सत्तार, जलालाबाद निवासी डा. सुरंजन विश्वास, आदर्श नगर नजीबाबाद निवासी डा. मलखान सिंह, हवेलीतला नजीबाबाद निवासी डा. नफीस अंसारी, गांव धनसीनी के डा. देशराज, गांव श्यामीवाला निवासी डा. अमित सरकार बंगाली, सिकंदरपुर बसी निवासी डा. अशोक कुमार के क्लीनिक/नर्सिंग होम पर छापेमारी की गई। भनक लगते ही ये चिकित्सक अपने प्रतिष्ठान बंद फरार हो गए। इसके अलावा जलालाबाद निवासी डा. गौरव शर्मा और डा. रामअवतार शर्मा को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed