फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   त्रिलोकपुर मार्ग की बदहाली से गांववासियों में सांसद के प्रति रोष

त्रिलोकपुर मार्ग की बदहाली से गांववासियों में सांसद के प्रति रोष

Thu, 07 Mar 2019 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर मार्ग की बदहाली से गांववासियों में सांसद के प्रति रोष
रेहड़। कासमपुरगढ़ी त्रिलोकपुर मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बाद भी पांच किमी लंबे मार्ग की हालत में सुधार नहीं हुआ है। करीबन एक दशक से मार्ग की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। गांववासी राजपाल, डालचंद, नरेश, धर्मेंद्र, शफीक, इरशाद ने बताया कि करीबन एक किमी लंबा मार्ग जगह जगह से टूटा पड़ा है। मार्ग में गहरे गड्ढे होने की वजह से वाहनों का गुजरना पड़ता है। मार्ग से होकर गन्ने के वाहन लेकर निकलना मुश्किल हो जाता है। गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन पलटते हैं। आरोप है कि कई बार रास्ता निर्माण को लेकर गांववासी सांसद व विधायक से भी मिल चुके हैं। लेकिन लंबे समय से जनप्रतिनिधि की उपेक्षा के चलते मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया। हर मर्तबा सांसद विधायक जल्द ही मार्ग का निर्माण कराने का भरोसा देकर भूल जाते हैं। संपर्क मार्ग से जुड़े आधा दर्जन गांववासियों में रोष व्याप्त है। गांववासियों ने चेताया यदि जल्द ही मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो वह चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का पुरजोर विरोध करेंगे। उधर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed