फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू द्वारा तीसरे दिन भी तहसील में तालाबंदी रही

भाकियू द्वारा तीसरे दिन भी तहसील में तालाबंदी रही

Sun, 03 Feb 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
भाकियू द्वारा तीसरे दिन भी तहसील में तालाबंदी रही
चांदपुर। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू की ओर से तहसील में तीसरे दिन भी तालाबंदी जारी रही, जिससे तहसील में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

भाकियू का बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर दो जनवरी से तहसील परिसर में धरना चल रहा है। चीनी मिल अधिकारियों व प्रशासन के कई बार आश्वासन के बाद भी किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसानों में रोष बना हुआ है। शनिवार को धरने के 32वें दिन चौधरी अशोक कुमार की अध्यक्षता व शीशपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान होने तक धरना स्थल पर डटे रहने की शपथ ली। धरने पर वक्ताओं ने नारा दिया कि भाकियू ब्लाक जलीलपुर ने ठाना है, बकाया गन्ना भुगतान लेकर घर को जाना है। किसानों द्वारा बृहस्पतिवार को तहसील में की तालाबंदी शनिवार को भी जारी रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। धरने पर बलराम सिंह, अमर सिंह, चंद्रपाल सिंह, सोमदत्त सिंह, भोपाल सिंह, शीशपाल सिंह गुर्जर, रामस्वरूप सिंह, कलवा सिंह, संसार सिंह, तेजवीर सिंह, जयपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, राकेश प्रधान, विजय सिंह, अशोक राणा, सुरेश सिंह, सूरज सिंह, योगेंद्र पाल, जीतराम सिंह, अनुज, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed