फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समाज को जोड़ने का काम करता है संघ:कृष्ण कुमार

समाज को जोड़ने का काम करता है संघ:कृष्ण कुमार

Mon, 28 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
समाज को जोड़ने का काम करता है संघ:कृष्ण कुमार
‘समाज को जोड़ने का काम करता है संघ’
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने कहा कि आत्मीयता एवं अनुशासित बनने की सिद्धता संघ शाखा से प्राप्त होती है। स्वयंसेवक शाखा से संगठित प्राप्त गुणों का अर्जन कर समाज और देश का कार्य कर सकते हैं।

वर्धमान कॉलेज प्रांगण में आयोजित उमंगोत्सव कार्यक्रम में कृष्ण कुमार ने स्वयंसेवकों को अपनी संघ शाखा का विस्तार मंडल स्तर तक करने का संकल्प दिलाया। शाखाएं एकजुट होंगी तो संघ शक्ति बढ़ेगी और समाज समाज संगठित होगी। संघ द्वारा देश में 17 हजार सेवा केंद्र चल रहे हैं। इन सेवा केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कार समाज को दिए जाने का कार्य अनवरत चल रहा है। उन्होंने कहा कि संघ समाज को जोड़ने का कार्य करता है। संघ के स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदाओं में भी मानवीय सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम में मंडावली, मंडावर, विदुरकुटी, नगर बिजनौर, हल्दौर नगर, हल्दौर खंड की 36 शाखाओं के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अनेक प्रकार के व्यायाम किए और खेलकूद में भी हिस्सा लिया। स्वयंसेवकों ने सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह विभाग संघचालक डॉ. ताराचंद अग्रवाल ने की। मुख्य शिक्षक सुरेंद्र और सर्व व्यवस्था प्रमुख अरविंद रस्तौगी रहे। कार्यक्रम में नगर संघचालक विकास लाटियान, प्रशांत महर्षि, विभाग प्रचार प्रमुख मयंक मयूर, जिला प्रचारक अजय पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed