{"_id":"5c23caddbdec2256c106e048","slug":"201545849565-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में खामियां मिलने पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में खामियां मिलने पर भड़के डीएम
Thu, 27 Dec 2018 12:09 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। डीएम अटल कुमार राय ने बुधवार को गांव भज्जा वाला और अफजलगढ़ नगर पालिका का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें। गड़बड़ी मिलने पर किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
बुधवार की दोपहर डीएम अटल कुमार राय गांव भज्जा वाला पहुंचे। उन्होंने गांवकी सड़कों, मकानों, पानी व्यवस्था, राशन आपूर्ति की ग्रामीणों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि गांव में सड़कों की स्थिति बदहाल है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी होती है। शिकायत करने पर कोई सुनवाई भी नहीं होती। डीएम से सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलने वाले भोजन व शिक्षा के बारे में जानकारी चाही तो ग्रामीण चुप्प्ी साध गए। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें। इसके बाद डीएम से नगर पालिका का भी निरीक्षण किया। चालू वित्तीय वर्ष में सभी प्रकार की बकाया को वसूल करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका की सीमा में गोशाला के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए।
इसके अलावा पशुपालकों से अपने मवेशियों को नियंत्रित करने का सुझाव दिया। पालिका अधिकारियों से मवेशियों के मालिकों को चिह्नित करके उनसे जुर्माना वसूल करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण मिश्र, एसडीएम वीरेंद्र कुमार मौर्य, तहसीलदार भान सिंह, ईओ धर्मराज राम, बीडीओ रोहिताश्व सिंह मौजूद रहे।