फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रिश्वतखोरी व लापरवाही पर आठ कर्मचारियों की सेवा समाप्त

रिश्वतखोरी व लापरवाही पर आठ कर्मचारियों की सेवा समाप्त

Sat, 24 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
रिश्वतखोरी व लापरवाही पर आठ कर्मचारियों की सेवा समाप्त
रिश्वतखोरी पर आठ कर्मचारियों की सेवा समाप्त
विज्ञापन

बिजनौर। कार्य में लापरवाही, रिश्वतखोरी और विद्युत निगम विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण आठ कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। विद्युत निगम के एक्सईएन ब्रह्मपाल सिंह के अनुसार विभागीय कर्मी टीजीटू पींकू, श्रमिक पंकज कुमार लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। 33/11केवी उपकेंद्र पीली चौकी पर तैनात संविदा कर्मी जयपाल सिंह, सुभाष सिंह, पंकज कुमार की भी सेवा समाप्त कर दी गई है। जयपाल सिंह, सुभाष सिंह की आयु 60 साल से अधिक भी है। इसके अलावा ये तीनों कर्मचारी निगम विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के साथ ही उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे थे। मीटर रीडर लेखराज सिंह, कौशल कुमार, पवन कुमार की सेवा उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार और निगम विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कर दी गई है। एक्सईएन ब्रह्मपाल सिंह के अनुसार उपभोक्ताओं की सुविधा निगम की प्राथमिकता है। जो भी कर्मचारी उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करेगा, रिश्वत लेगा या निगम विरोधी गतिविधि में शामिल होगा उसकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed