{"_id":"5b96c038867a557f6a2a3097","slug":"201536606264-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय वाहन चालकों ने मांगा दो हजार ग्रेड पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय वाहन चालकों ने मांगा दो हजार ग्रेड पे
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वाहन चालकों ने मांगा दो हजार ग्रेड पे
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग के राजकीय वाहन चालक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को अध्यक्ष महिपाल सिंह एवं मंत्री नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में एकत्रित होकर सभा की। इसके बाद सीएमओ को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राजकीय वाहन चालकों की प्रथम नियुक्ति का ग्रेड वेतन 1900 के स्थान पर दो हजार करने, मूल वेतन के साथ महंगाई आदि भत्ता देने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, प्राइवेट टैक्सी बंद कर लग्जरी वाहनों का प्रयोग न करने, वाहन चालकों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने, वर्दी एवं धुलाई भत्ते आदि देने, 20 प्रतिशत कोटे के आधार पर लिपिकीय संवर्ग अन्य संवर्ग में कार्य करने का अवसर प्रदान करने, ठेकेदारी के अनुसार वाहन चालकों की भर्ती प्रथा पर रोक लगाने, निर्वाचन ड्यूटी के दौरान राजकीय वाहन की मरम्मत के लिए विभागीय पद से देय धनराशि एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुशील कुमार वर्मा, मीनू, अनुज कुमार, मधुसूदन, विजयपाल सिंह, सुशील कुमार, वीर सिंह, राजू सिंह आदि शामिल रहे।