फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अवर अभियंताओं ने विद्यूत पारेषण खंड के एक्सईएन कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन कयि

अवर अभियंताओं ने विद्यूत पारेषण खंड के एक्सईएन कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन कयि

Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अवर अभियंताओं ने विद्यूत पारेषण खंड के एक्सईएन कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन कयि
धामपुर। उत्तर प्रदेश विद्युत राज्य परिषद अवर अभियंता संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धामपुर में विद्युत पारेषण 132 केवीए के बिजलीघर पर स्थापित अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने नगीना में स्थित 132 केवीए की क्षमता के बिजलीघर पर तैनात बिजलीघर से हटाकर जिले से बाहर ट्रांसफर कराने , चोरी गए माल को बरामद करने, सुरक्षाकर्मी से रिकवरी करने की मांग की है। चेताया है कि यदि सुरक्षा कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले भर अवर अभियंता धामपुर में विद्युत पारेषण खंड के एक्सईएन के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में अभियंताओं ने कहा कि 29 जून को नगीना के बिजलीघर पर तैनात सुरक्षाकर्मी अनिल कुमार की ड्यूटी के दौरान बिजलीघर से लाखों की कीमत का सामान चोरी हो गया। जब जेई प्रमोद कुमार ने चोरी की घटना के बाबत सुरक्षा कर्मचारी अनिल कुुमार से जानकारी करने की कोशिश की गई तो उसने जेई के साथ अभद्रता की और मारने की धमकी दी। जेई की ओर से घटना की पुलिस में रिपोर्ट कायम करा दी गई। पुलिस ने अभी तक आरोपी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। निगम के पारेषण खंड के एक्सईएन निखिल कुमार मेेहरोत्रा और अधीक्षण अभियंता मुरादाबाद पीके मित्तल को घटना के बारे में अवगत कराया। अधिकारियों से मांग की कि आरोपी सुरक्षा कर्मी का जिले से बाहर ट्रांसफर किया जाए। पर अभी तक उनकी मांग के अनुरूप सुनवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार को संघ की ओर से समस्या का स्थायी निदान कराने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। चेताया है कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो विद्युत आपूर्ति बाधित कर आंदोलन होगा। अवर अभियंताओं में उस समय उबाल आ गया जब एक्सईएन की ओर से बताया गया कि आरोपी सुरक्षा कर्मी का नगीना से धामपुर और धामपुर के सुरक्षाकर्मी को नगीना बिजलीघर के लिए आपस में स्थानांतरण कर दिया है। बताया गया कि धामपुर के जिस सुरक्षा कर्मी का यहां से नगीना को स्थानांतरण किया गया है। उसका 15 दिन के बाद रिटायरमेंट होना है। आरोपी सुरक्षा कर्मी को जिले से बाहर स्थानांतरण होने से कम पर वह राजी नहीं है। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, मितेश कुमार, बीएल वर्मा, रणजीत मौर्य, राहुल मौर्य,मनोज शर्मा, शिवकुमार, नरेश कुमार, निर्मल कुमार, गौतम कुमार, सोनू सिंह, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार, सददाम अली, अरूण कुमार, सुनील कुमार, संतोष यादव, पंकज किशोर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


बोर्ड से होगी चोरी हुए माल की रिकवरी: एक्सईएन
एक्स्ईएन निखिल कुमार का कहना है कि बिजलीघर के सुरक्षा कर्मी की उपस्थिति को जेई सत्यापित करता है। जेई के बगैर सत्यापित किए सुरक्षा कर्मी को वेतन नहीं मिलेगा। सुरक्षाकर्मी को नियुक्त करते एक्स सोल्जर बोर्ड के एग्रीमेंट होता है कि यदि उसकी ड्यूटी के दौरान चोरी होती है तो बोर्ड से चोरी माल की रिकवरी होगी। उनके द्वारा एसई पारेषण मुरादाबाद को पत्र लिखकर कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed