{"_id":"5b43b4074f1c1bbc248b58a2","slug":"201531163655-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकुल पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुल पुरस्कार
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र सिंह को मिलेगा गोकुल अवार्ड
बिजनौर। पिछले साल पराग डेयरी को दूध सप्लाई करने में नरेंद्र सिंह अव्वल रहे हैं। उन्होंने बीते वित्तीय वर्ष में पराग डेयरी को सबसे अधिक दूध सप्लाई किया है। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 51 हजार रुपये के सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा।
जिले के किसान दुग्ध उत्पादन से जुड़ रहे हैं। जिले में सहकारी क्षेत्र की पराग डेयरी के अलावा आधा दर्जन से अधिक निजी क्षेत्र की डेयरियां भी संचालित हैं। निर्धारित मूल्य पर किसान इन डेयरियों को दूध सप्लाई करते हैं। दूध के फेट व एसएनएफ के आधार पर दूध का भुगतान किया जाता है। शासन द्वारा डेयरी द्वारा हर जिले में पराग को सबसे अधिक दूध सप्लाई करने वाले किसानों को गोकुल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस साल जिले से यह पुरस्कार चांदपुर क्षेत्र के गांव पाहुली निवासी नरेंद्र सिंह को दिया जा रहा है। नरेंद्र सिंह ने बीते वित्तीय वर्ष में करीब 27 हजार लीटर दूध पराग डेयरी को दिया था। इस दूध की कीमत करीब नौ लाख रुपये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में 11 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह को 51 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित करेंगे।
नरेंद्र सिंह की डेयरी में मुर्रा नस्ल की दस भैंस तथा आठ गाय हैं। मुर्रा भैंसों की उन्नत नस्ल है। यह 12-13 लीटर दूध आराम से देती हैं। इनके दूध में फैट काफी होने के कारण दूध की अच्छी कीमत मिलती है। पराग के जीएम आनंद तिवारी के अनुसार नरेंद्र सिंह को इस साल का जिले का गोकुल पुरस्कार दिया जाएगा। इससे बाकी किसानों को भी दुग्ध उत्पादन से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।