{"_id":"5b42600e4f1c1b82698b4fda","slug":"201531076622-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण बना स्वप्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण बना स्वप्न
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम की राह में अड़चन
नजीबाबाद। मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम की राह में अड़चनें ही अड़चनें आ रही हैं। डेढ़ दशक पूर्व नागरिकों ने मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्वप्न संजोया था, लेकिन वह अभी पूरा होता नहीं दिख रहा है। शासन ने जीआईसी प्रशासन से कॉलेज की जमीन को मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम हस्तांतरित करने की शर्त रखी, जिसके लिए कॉलेज प्रशासन तैयार नहीं हुआ।
अपना खेल का मैदान और आलीशान मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा यह स्वप्न नजीबाबाद वासियों ने डेढ़ दशक पूर्व देखा था। शिक्षाविद् आचार्य आरएनकेला, तत्कालीन विधायक स्व. रामस्वरूप सिंह, बलदेव सिंह, कुंवर भारतेंद्र सिंह, ताजवर स्पोर्टिंग क्लब के जफर जैदी, बुद्घदेव शर्मा, शिवकुमार माहेश्वरी, रवि कुमार ने स्टेडियम निर्माण का बीड़ा उठाया था। मिनी स्पोर्ट्स संघर्ष समिति का गठन किया गया था। संयोजक जफर जैदी, संरक्षक रामस्वरूप सिंह के नेतृत्व में संघर्ष समिति ने मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण की कवायद शुरू की थी।
तत्कालीन विधायक रामस्वरूप सिंह ने 10 लाख रुपये की विधायक निधि से जीआईसी के स्टैब्स ग्राउंड का भराव और बाउंड्रीवॉल कराई थी। तत्कालीन सांसद शीशराम रवि ने भी सांसद निधि से धनराशि जारी की थी। जिला योजना से भी मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण के लिए तत्कालीन डीएम ने कवायद शुरू की थी, लेकिन मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण का स्वप्न उस समय काफूर होना शुरू हो गया जब स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण के लिए शासन ने जमीन खेल मैदान के नाम हस्तांतरित करने की शर्त रखी। इस शर्त पर राजकीय इंटर कॉलेज प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। तब से आज तक मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण की खेल प्रेमी और खिलाड़ी प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन
सांसद ने फिर से शुरू की स्टेडियम निर्माण की कवायद
नजीबाबाद। स्टेडियम निर्माण समिति केे संयोजक जफर जैदी का स्टेडियम निर्माण कराने का हौसला बरकरार है। बिजनौर सांसद एवं नजीबाबाद तहसील के साहनपुर निवासी सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने अपने गृह नगर में स्टेडियम निर्माण कराने की कवायद फिर से शुरू की है। जफर जैदी और कुंवर भारतेंद्र सिंह, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और शासन के संपर्क में हैं। देखना यह है कि उनकी प्रयास कितना रंग लाता है। मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम स्टैब्स ग्राउंड जिस भूमि पर बनना प्रस्तावित है जल निकासी न होने पर उस पर बरसात में पानी भर जाता है। लगभग दो महीने स्थानीय खेल प्रतिभाएं खेल मैदान में खेल का अभ्यास नहीं कर पातीं। पानी न भी भरा हो तो मैदान के उबड़-खाबड़ होने और सफाई न होने से खिलाड़ियों को खेलने में परेशानी होती है।