{"_id":"5b4114db4f1c1b0d278b512f","slug":"201530991835-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क और जलभराव के विरोध उतरे मंडी चौब के लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़क और जलभराव के विरोध उतरे मंडी चौब के लोग, प्रदर्शन
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नालों का पानी सड़कों पर पसरने से नाराज मंडी चौब के लोगों ने पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पालिका चेयरमैन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जल निकासी और टूटी सड़क बनवाने की मांग की है।
शनिवार को मोहल्ला मंडी चौक के बाशिंदों ने पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद तमाम लोग एकत्र होकर पालिका अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। यहां नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन को शिकायती पत्र सौंपा। लोगों में आरोप लगाया कि नालों का गंदा पानी सड़क पर भर गया है। जिससे पैदल यात्रियों का निकलना दूभर हो गया है। एक सप्ताह से सड़क टूटी पड़ी है, लेकिन पालिका की ओर से सड़क बनवाने का कोई कार्य नहीं किया जा रहा। गड्ढा युक्त सड़कों पर आए दिन बाइक फिसल कर गिरने से कई लोग चोटिल हो गए हैं। वहीं ट्रांसफार्मर के पास से कूड़ा उठाने के बाद भी कर्मचारी इधर-उधर कूड़ा डालते हैं। गंदगी के ढेर से उठने वाली बदबू से मोहल्ले वासियों को सांस लेना दूभर हो गया है। दुकानदारों का दुकान ऊपर बैठना मुश्किल है ,तो वहीं जल भराव के कारण दुकानदारी ठप हो गई है। मोहल्लेवासियों ने तत्काल टूटी सड़क को दुरुस्त कराने और जलभराव की निवासी होने होने पर उग्र आंदोलन की चेतवानी दी है। पिंकी होरा, नीलम, शोभित सक्सेन मौजूद रहे।