फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कार की चपेट में आकर महिला की मौत

कार की चपेट में आकर महिला की मौत

Tue, 06 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर महिला की मौत
नूरपुर। बिजनौर मार्ग पर गांव खासपुरा के पास कार की चपेट में आकर बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा महिला का पुत्र बाल-बाल बच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को साथ ले गए।
विज्ञापन

हल्दौर थाने के गांव शाहनगर निवासी मिथलेश देवी (50) पत्नी ओमप्रकाश सिंह सोमवार को अपने पुत्र मनोज कुमार के साथ किसी काम से अपने पुत्र मनोज कुमार के साथ मुरादाबाद गई थी। शाम करीब चार बजे वापस गांव आते समय उनकी बाइक की बिजनौर मार्ग पर गांव खासपुरा व ऊमरी के बीच सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में मिथलेश देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका पुत्र मनोज बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद कार का चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से मनोज गंभीर घायल मिथलेश देवी को लेकर नूरपुर पीएचसी नूरपुर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की मौत पर मनोज बदहवास हो गया और उसने किसी तरह मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को साथ ले गए। मिथलेश देवी की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed