{"_id":"5a26db034f1c1b8d698bfcbb","slug":"201512495875-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कार्यालय के समक्ष की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कार्यालय के समक्ष की पंचायत
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। भाकियू भानू ने तहसील में पंचायत कर किसान हित की विभिन्न मांगों को पुरजोर ढंग से उठाया।
मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष भाकियू भानू की मासिक पंचायत आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा किसान हित की कई मांगों को समय समय पर उठाया गया, लेकिन शासन और प्रशासन मांगों के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा। जिलाध्यक्ष ने बिजली की बढ़ी दरों को वापस करने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, गन्ना घटतौली रोकने, नांगल से चंदक तक नहर की पटरी पक्की करने, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को पांच हजार रुपये पेंशन देने आदि मांगें उठाई। पंचायत में किसान नेताओं ने बीडीओ द्वारा किसानों-मजदूरों से अभद्रता करने पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह, जिला महासचिव वीर सिंह के नेतृत्व में किसान नेताओं ने तहसील में सांकेतिक धरना देते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों में शिवकुमार, धर्मपाल, ओमकार, विपिन त्यागी, संजय सिंह, डोरीलाल, जग्गन, जसवंत, पद्म सिंह, भूपेंद्र, विजय पहलवान, महेंद्र, फुरकान आदि शामिल रहे।