{"_id":"5970fdf14f1c1bba288b46c1","slug":"201500577265-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के कहर से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के कहर से किसान परेशान
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती (ब्यूरो)। गंगा का जल स्तर बढ़ने से नांगल के गंगा खादर क्षेत्र में कृषि भूमि का कटान होने से किसान चिंतित हैं। दो दिन के भीतर खेेतों का कटान होने से कई बीघा गन्ना गंगा में समा चुका है।
नांगल क्षेत्र गंगा नदी जल स्तर लगातार बढ़ने से कृषि भूमि का कटान हो रहा है। विक्रम सिंह, महाराज सिंह, पीतम सिंह, नीमू अहमद, नसीम अहमद, राजवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार की लगभग 100 बीघा गन्ने की फसल गंगा में समा चुकी है। क्षेत्र के किसान ने एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को गंगा से हो रहे कटान की जानकारी देते हुए गंगा से कृषि भूमि को बचाने की मांग की है। किसानों ने एसडीएम से कृषि भूमि कटान से हुई फसल आदि की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। प्रशासन ने प्रभावित किसानों को राजस्व कर्मचारियों से सर्वे कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।