{"_id":"5970fcfc4f1c1b3a0a8b48bc","slug":"201500577020-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बच्चे में ओर मिले डिप्थीरिया के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बच्चे में ओर मिले डिप्थीरिया के लक्षण
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और बच्चे में मिले डिप्थीरिया के लक्षण
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण में लापरवाही उजागर होने लगी है। जिले में डिप्थीरिया के मरीज मिलने लगे है। बृहस्पतिवार को नजीबाबाद क्षेत्र में एक डिप्थीरिया के लक्षण वाला एक और बच्चा मिला है। जिसे जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया।
नजीबाबाद के गांव अलीपुर सहानपुर निवासी जिशान (07) पुत्र तसलीम को कई दिन से बुखार आ रहा था, उसके गले में भी दर्द था। परिजनों ने उसको बृहस्पतिवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक केके सिंह ने बताया कि बच्चे में डिप्थीरिया के गंभीर लक्षण मिले हैं। बच्चे के मुंह में सफेद छाले हो गए हैं, उससे पानी तक नहीं पिया जा रहा है। उसके रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बच्चों की स्थिति देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया है।
इससे पहले 17 जुलाई को मेरठ मेडिकल कॉलेज में स्योहारा क्षेत्र के एक बच्चे की मौत हो चुकी है। उसके भाई-बहन में भी डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। बीमारी के चलते बुधवार को चिकित्सकों ने गांव में शिविर लगाकर 70 बच्चों की भी जांच की थी। सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने बताया कि जिस क्षेत्र में भी डिप्थीरिया के मरीज मिल रहे हैं, वहां टीम भेजकर अन्य बच्चों की जांच कराई जा रही है।