{"_id":"594d80b54f1c1b1a098b47ee","slug":"201498251445-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-दिल्ली ट्रैक पर जल्दी ही 110 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-दिल्ली ट्रैक पर जल्दी ही 110 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 करोड़ की यूनिटेक मशीन से ट्रैक को मजबूत किया गया
आला अफसरों की हरी झंडी मिलते ही दौड़ने लगेंगी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
मुरादाबाद-दिल्ली ट्रैक पर ट्रेने जल्दी ही रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगी। इस ट्रैक पर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने के लिए कांकाठेर तक ट्रैक तैयार हो गया है। 45 करोड़ रुपये की यूनिटेक मशीन से रोड़ी, बजरफुट, पत्थर आदि भर कर रेलवे ट्रैक को मजबूत किया गया है। आला अफसरों के निर्देेश मिलते ही इस मार्ग पर ट्रेन दौड़ाने को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
मुरादाबाद से दिल्ली तक रेलवे ट्रैक पूर्णतया दुरुस्त नहीं है। जिसके चलते ट्रेनों को 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नहीं चलाया जा रहा है। जबकि इस रूट पर मुसाफिरों के दवाब को देखते हुए ट्रेनें बढ़ा दी गई हैं। जिससे सवारियों को दिक्कत न हो। ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उनकी रफ्तार में वृद्घि की जानी है। दिल्ली-मुरादाबाद रूट पर 110 किमी प्रति घंटे रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने की कवायद है। इसके लिए ट्रैक का मजबूत एवं दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। मुरादाबाद से कांकाठेर तक रेलवे ट्रैक दुरुस्त कर दिया गया है। रेलवे की रेलपथ ने 45 करोड़ की यूनिटेक मशीन से रेलवे ट्रैक को मजबूूूत करने के लिए रोड़ी, बजरफुट, पत्थर भरे। तकनीकी फाल्ट सही किए गए। कमजोर और क्षतिग्रस्त स्लीपर बदले गए। अमरोहा से कांकाठेर तक रेलवे ट्रैक दुरुस्त कर दिया गया। बाकी पर काम चल रहा है। दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक दुरुस्त हो जाने एवं आला अफसरों की हरी झंडी मिलते ही रूट पर ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ेंगी।
रेलपथ के सेक्शन इंचार्ज जितेंद्र पटेल ने बताया कि यूनिटेक मशीन से रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। मुरादाबाद से कांकाठेर तक काम हो गया है। काम तेज गति से चल रहा है। ट्रैक दुरुस्त हो जाने के बाद इस रूट पर ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ना शुरू कर देेंगी।