{"_id":"594d658c4f1c1b25588b46ea","slug":"201498244492-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतपुरी वाया जसपुर मार्ग पर दिशा सूचक बोर्ड लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतपुरी वाया जसपुर मार्ग पर दिशा सूचक बोर्ड लगाया
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
भूतपुरी-जसपुर मार्ग पर लगाया बोर्ड
अफजलगढ़ (बिजनौर)। भूतपुरी से जसपुर जाने वाले मार्ग पर लोनिवि ने दिशासूचक बोर्ड लगवा दिया है। भूतपुरी से जसपुर जाने वाला मार्ग एनएच 74 की अपेक्षा नौ किमी कम है। भूतपुरी में दिशासूचक बोर्ड न होने से काशीपुर-नैनीताल जाने वाले वाहनों को अफजलगढ़ से होकर जाना पड़ता था। इससे यात्रियों को दूरी तो ज्यादा तय करनी ही पड़ती थी, जाम का भी सामना करना पड़ता था। बोर्ड लगने के बाद वाहन भूतपुरी से सीधे जसपुर व नैनीताल जा सकेंगे। लोनिवि एक्सईएन एकेअग्रवाल का कहना है कि बोर्ड लगाना रोड निर्माण का हिस्सा है। इसका एस्टीमेट भी मार्ग के साथ ही तैयार किया जाता है।