फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षण संस्थाओं में योग करा महत्व बताया

शिक्षण संस्थाओं में योग करा महत्व बताया

Thu, 22 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में योग करा महत्व बताया
शिक्षण संस्थाओं में भी कराया गया योग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
जिले की शिक्षण संस्थाओं में भी योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योग के गुर सीखे। डीन इंजीनियर पुष्पनील वर्मा, वित्त अधिकारी सीए दुष्यंत कुमार एवं डिप्टी रजिस्ट्रार मुकुल जैन ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान इंजीनियर प्रमोद कुमार, सहायक रजिस्ट्रार आदित्य शर्मा, इंजीनियर अमिता ठाकुर, प्रेम शंकर, उज्ज्वल टॉक व नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में योग गुरु आचार्य गोविंद के निर्देशन में 50 से ज्यादा लोगों ने योग किया। इस दौरान निदेशक डॉ. एनके सिंह, ट्रेनिंग डायरेक्टर पंकज मुजाल, रजिस्ट्रार विपिन सिंह, विभाग अध्यक्ष गिरिराज सिंह आदि मौजूद रहे। मोहल्ला कुंवर बाल गोविंद में उर्मिला अग्रवाल के नेतृत्व में 69 महिलाओं ने योग इनमें रवीना, अर्चना गौतम, बीना, आशा अग्रवाल, ऋतु, अजय अग्रवाल आदि शामिल रहीं।
कृष्णा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्रा इकाई ने नेहरू स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम किया। यहां मनोज कुमार, राजीव कुमार, पवन कुमार, डा.एससी जैन व प्राचार्या डा.सीमा शर्मा उपस्थित रहीं। चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी, एसडीएम आजाद भगत सिंह, सीओ यशपाल सिंह, नोडल अधिकारी आरके त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता राजीव गर्ग, विद्यालय प्रबंधक पीसी मित्तल, अध्यक्ष अरविंद मित्तल, प्रधानाचार्य विनेश त्यागी, गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. करन सिंह चौहान, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनीता सिंह, शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम रानी, सीवी रमन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल ने योग कराया।
विज्ञापन

चांदपुर में भाजपा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कमलेश सैनी के नेतृत्व में योग किया गया। इस दौरान शेख मोहम्मद नौमान, पल्लव अग्रवाल, पुखराज सैनी, बाबूराम जोशी, चमन प्रकाश, हाजी लियाकत हुसैन, मोहम्मद जैद आदि मौजूद रहे। गांव सैंदवार में आर्य समाज भवन में योग दिवस में पूर्व प्रधान व प्रधान पुत्र विकास बहादुर सिंह, डॉ.अरविंद कुमार, सुधींर कुमार, वीरेंद्र सिंह, राहुल कुमार, देवेंद्र प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान व आर्य समाज के तत्वावधान में गांव इस्माईलपुर, नंगला, बाबरपुर, तोफापुर, नंगली, स्याऊ, सैंदवार, मंझौला गुर्जर, फीना आदि में लोगों ने योग किया। कार्यक्रम में रणधीर सिंह, अनुभव शर्मा, अमित, आशीष, अभय सिंह, नागेंद्र, मोहित कुमार, महेंद्र पाल सिंह, रमेश मौजूद रहे। विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा में विद्यालय की रासेयो व विद्यालय परिवार ने योग दिवस मनाया। शुरुआत प्रबंधक पीयूष चौहान व प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने की। यहां पीटीआई सत्येंद्र सिंह, करन सिंह, सुनील कुमार, हरीश कुमार, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। आसरा डिग्री कॉलेज करनपुर गांवड़ी में विद्यार्थियों, स्टाफ व ग्रामीणों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed