फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   परिजनों से क्षुब्ध प्रेमी युगल ने की जान देने की कोशिश

परिजनों से क्षुब्ध प्रेमी युगल ने की जान देने की कोशिश

Fri, 16 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
परिजनों से क्षुब्ध प्रेमी युगल ने की जान देने की कोशिश
नहटौर (बिजनौर) (ब्यूरो)। एक गांव में प्रेमिका ने हाथ की नस काटकर और प्रेमी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़ा हुआ था। नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की अपने गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उनके संबंधों की जानकारी परिजनों को लग गई। प्रेमी युगल के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई। उसके बाद भी दोनों मिलते। प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़ गए। उनके परिजनों ने दोनों की शादी करने से इंकार कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर प्रेमी ने जीवन लीला समाप्त करने के लिए जहर खा लिया । प्रेमी के जहर खाने की खबर पर प्रेमिका ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। दोनों के परिजनों में खलबली मच गई। दोनों को अलग अलग निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। प्रेमी की हालत खराब होने पर बिजनौर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अब दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। प्रेमी युगल शादी करने की जिद पर कायम हैं। कोतवाल चंद्रकिरण ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed