फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   केंद्रीय मार्ग निधि के तहत जिले की छह सड़के जल्द होगी चकाचक

केंद्रीय मार्ग निधि के तहत जिले की छह सड़के जल्द होगी चकाचक

Wed, 14 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मार्ग निधि के तहत जिले की छह सड़के जल्द  होगी चकाचक
केंद्रीय मार्ग निधि के तहत जिले की छह सड़के जल्द होगी चकाचक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
केंद्रीय मार्ग निधि के तहत बिजनौर और नगीना लोकसभा की छह सड़कें चकाचक होगी। छह सड़कों के लिए 250 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। जल्द ही इन सड़कों के लिए धन आवंटित होने की उम्मीद है। अब तक इन सड़कों का मामला ठंडे बस्ते में था।

केंद्रीय मार्ग निधि के तहत बिजनौर लोकसभा की तीन और नगीना लोकसभा की तीन सड़कों के लिए सवा-सवा करोड़ के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए थे। योजना के तहत दस किलोमीटर से ज्यादा सड़कों के प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं। इससे कम दूरी के प्रस्ताव योजना में शामिल नहीं किए जाएंगे। प्रस्ताव पर सांसद की मोहर लगी होगी। तभी उन्हें मंजूरी मिलेगी। यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिए गए थे। सोमवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के बीच यूपी की सड़कों के प्रस्ताव के बारे में गहनता से चर्चा हुई। इसके बाद इन सड़कों के जल्द बनने की आस बंधी है। सड़कों के लिए दोबारा से मंगलवार को प्रस्ताव भी सरकार को भेज दिए गए हैं। इन प्रस्ताव को जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद हैं। पीडब्लूडी के एक्सईएन योगेश पंवार के मुताबिक नगीना और बिजनौर लोकसभा के दोनों जगहों के सांसदों की संस्तुति पर सरकार को प्रस्ताव भेजे गए है। सरकार से धन आवंटित होने के बाद सड़कों को बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed