फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   200 was just a student

200 में मात्र एक छात्रा मिली

Thu, 03 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की पोल बीएसए के निरीक्षण में खुल गई। दो कस्तूरबा स्कूलों के निरीक्षण में एक छात्रा        ही उपस्थित मिली। एक कस्तूूरबा स्कूल बंद पाया गया है। बीएसए ने स्कूलों की स्थिति पर नाराजगी  जताई और शिक्षिकाओं का एक-एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं और स्कूल की स्थिति में सुधार के लिए कहा गया। 
विज्ञापन

कस्तूूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों पर शासन मोटी रकम खर्च करता है। बृहस्पतिवार को बीएसए ने दोपहर करीब तीन बजे ब्लॉक किरतपुर के नगर क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के दोनों कस्तूरबा स्कूलों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि नगर क्षेत्र के कस्तूरबा स्कूल में 100 पंजीकृत छात्राओं में से मात्र एक छात्रा उपस्थिति मिली। लेखाकार     गुलनाज अनुपस्थित मिली। लेखाकार का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र का कस्तूरबा गांधी स्कूल बंद मिला। इस स्कूल में सात शिक्षिकाओं का स्टाफ है। बीएसए ने वार्डन सहित पूरे स्टाफ का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं । वार्डन से जवाब तलब किया है। वार्डन को छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed