फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   200 km of pothole-free roads, 500 km left

गड्डामुक्त हुई 200 किमी लंबी सड़कें, 500 किमी बाकी

Sat, 22 Oct 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
200 km of pothole-free roads, 500 km left
बिजनौर में थाने के पास गड्ढों को भरते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। गड्ढों में चल रही सड़कों की आखिरकार सुध ली जाने लगी है। 200 किमी लंबी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है, जबकि पांच सौ किमी लंबी सड़कों के गड्ढे भरे जाने बाकी है। 15 नवंबर तक चलने वाले अभियान में 550 सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में तीन नेशनल हाईवे और तीन स्टेट हाईवे गुजरते हैं। दो नेशनल हाईवे फोरलेन में तब्दील किये जा रहे हैं, जबकि बिजनौर कोतवाली रोड भी नेशनल हाईवे के तहत निर्माणाधीन है। देर तक बरसात हुई, तो स्टेट हाईवे से लेकर मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग, ग्रामीण संपर्क मार्गों ही हालत बदतर हो गई थी। गड्ढों की वजह से सड़कों पर चलना दूभर रहा। अब शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान छेड़ा। जिसमें 700 किमी. लंबी 550 सड़कों को चिन्हित किया गया। पिछले कई दिनों से चल रहे अभियान के प्रथम चरण में स्टेट हाईवे के गड्ढे भरे गए। दोनों स्टेट हाईवे पर गड्ढों को भरने के बाद मुख्य जिला मार्ग पर काम चालू कर दिया गया है। अब तक 200 कमी लंबी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है। हालांकि 500 किमी लंबी सड़कें गड्ढामुक्त होने से बाकी रह गई हैं।
विज्ञापन

पंद्रह नवंबर तक सभी सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे। तेजी से काम चल रहा है। अब तक 200 किमी लंबी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है। जिले की 550 सड़कों के गड्ढे भरे जाने हैं-शादाब राव खान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed