फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 thousand loan will be provided for tailoring shop

टेलरिंग शॉप के लिए मिलेगा 20 हजार का ऋण

Wed, 17 Feb 2021 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
20 thousand loan will be provided for tailoring shop
टेलरिंग शॉप के लिए मिलेगा 20 हजार का ऋण
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड बिजनौर की ओर से जिले के नगरीय क्षेत्र में निवास करने वाले अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत इस वर्ग के युवक-युवतियों को 20 हजार रुपये का ऋण मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए दस हजार रुपये की धनराशि ब्याज मुक्त रहेगी। इसकी अदायगी 36 समान किस्तों में करनी होगी। इसके लिए 22 फरवरी की शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं और 25 फरवरी को साक्षात्कार होंगे।

मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह के अनुसार जनपद बिजनौर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नई टेलरिंग शॉप योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा। इसमें से 50 प्रतिशत धनराशि यानी दस हजार रुपये ब्याज मुक्त रहेंगे। शेष धनराशि की अदायगी 36 समान किस्तों में करनी होगी। सीडीओ ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने पहले इस योजना का लाभ लिया है, वे अब इस योजना में भाग नहीं ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा मोहम्मदपुर देवमल के विकास खंड कार्यालय से उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed