फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 percent increase in income of depot

डिपो की आय में 20 प्रतिशत इजाफा

Fri, 11 Oct 2019 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
20 percent increase in income of depot
रोडवेज ​बस। - फोटो : ??? ?????
डिपो की आय में 20 प्रतिशत इजाफा
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर डिपो की आय में दशहरा त्योहार पर करीब 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बिजनौर डिपो ने दशहरा पर सात से दस अक्टूबर तक दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था, जबकि अन्य रूट पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए थे।
त्योहारों पर करीब करीब हर रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से त्योहारों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था और बसों के चक्कर बढ़ाए जाते हैं। इस बार भी बसों की संख्या में बढ़ोतरी की गई थी। अफसरों के अनुसार बिजनौर डिपो में वर्तमान में कुल 116 बसें हैं। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दशहरा त्योहार पर सात से दस अक्टूबर तक छह अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था।
विज्ञापन

इस अवधि में बसों की कुल संख्या 122 हो गई थी। इन बसों का संचालन दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर किया गया था। शेष रूट पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए थे। अफसरों की मानें तो सामान्य दिनों में बिजनौर डिपो की आय प्रतिदिन करीब तीन करोड़ रुपये के आसपास होती है। इसमें करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि इस बार दशहरा पर्व पर बिजनौर डिपो की आय में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed