फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 per cent loss to paddy, 25 per cent to urad

धान को 20, उड़द को 25 प्रतिशत नुकसान

Wed, 12 Oct 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
20 per cent loss to paddy, 25 per cent to urad
धान को 20, उड़द को 25 प्रतिशत नुकसान
विज्ञापन

बिजनौर। इस बार इतने बदरा बरसात के माह में मेहरबान नहीं हुए, जितने अक्तूबर माह में बरसे। अक्तूबर माह के चार दिनों में जनपद में करीब 310.92 एमएम बारिश हुई, जबकि जून से अगस्त तक 323 एमएम हुई बारिश मापी गई। मौसम की बेरुखी से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। कृषि विभाग के आकलन में धान की फसल को करीब बीस प्रतिशत तथा उड़द की फसल में 25 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।
पहले कम बारिश होने से गन्ना व धान की फसल का उत्पादन प्रभावित हुआ। अब सितंबर, अक्तूबर माह में ज्यादा बारिश होने से सब्जियां, धान, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ हवा चलने से धान, गन्ना फसल गिर गई है, जिससे उसके उत्पादन पर असर आएगा। बारिश होने से अगैती आलू, सरसों एवं अक्तूबर माह में ट्रेंच विधि से होने वाली गन्ने की बुवाई प्रभावित हुई। इस बार किसान की मेहनत पर मौसम ही ग्रहण बना हुआ है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा का कहना है कि जनपद में छह अक्तूबर से लगातार हुई बारिश के कारण खरीफ की फसलें प्रभावित हुई हैं। विभागीय कर्मचारियों से बारिश से फसलों के नुकसान का आकलन कराया गया है। इसमें करीब बीस प्रतिशत धान और 25 प्रतिशत उड़द की फसल को नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित फसलों के लाभार्थी किसानों से अपील की कि क्षतिग्रस्त फसलों की सूचना कृषि विभाग के विकासखंड, तहसील अथवा जनपद स्तर के कार्यालयों, संबंधित बैंक शाखाओं अथवा जनपद के लिए नामित बीमा कंपनी इफ्को टोकियो प्राइवेट लिमिटेड के टोल फ्री नंबर अनिवार्य रूप से सूचित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्तूबर
ब्लॉक - बारिश
बिजनौर - 20 एमएम
नजीबाबाद - 13 एमएम
नगीना - 24.6 एमएम
धामपुर - 40 एमएम
चांदपुर - 06.0 एमएम
----
आठ अक्तूबर
ब्लॉक - बारिश
बिजनौर - 02 एमएम
नजीबाबाद - 02 एमएम
नगीना - 4.4 एमएम
धामपुर - 07 एमएम
चांदपुर - 06.0 एमएम
--
नौ अक्तूबर
ब्लॉक - बारिश
बिजनौर - 48 एमएम
नजीबाबाद - 45 एमएम
नगीना - 50 एमएम
धामपुर - 54 एमएम
चांदपुर - 15 एमएम
----
दस अक्तूबर
ब्लॉक - बारिश
बिजनौर - 157 एमएम
नजीबाबाद - 174 एमएम
नगीना - 165 एमएम
धामपुर - 96 एमएम
चांदपुर - 60 एमएम
------------
जनवरी से अक्तूबर तक बारिश के आंकड़े
माह बारिश
जनवरी - 140.8 एमएम
फरवरी - 9.2 एमएम
मार्च - शून्य
अप्रैल - 01 एमएम
मई - 55
जून - 116.2
जुलाई - 127
अगस्त - 80
सितंबर - 284.8
अक्तूबर - 310.92

बिजनौर में मंगलवार को हुई बारिश में छाता लगाकर जाती महिला और युवती।

बिजनौर में मंगलवार को हुई बारिश में छाता लगाकर जाती महिला और युवती।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed