फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 lakhs demanded from BJP leader

सीओ और एसपी को भाजपा नेत्री ने दी जानकारी

Sat, 19 Oct 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
20 lakhs demanded from BJP leader
नजीबाबाद की भाजपा नेत्री बिंदु सराफ भाजपायों के साथ सीओ पीके सिंह को रंगदारी मांगने की कॉल की जान - फोटो : NAZIBABAD
भाजपा नेता से मांगी 20 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा नेता बिंदु सराफ से विदेश से आई वीडियो कॉल के माध्यम से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर सीओ और थाना प्रभारी को इंटरनेट कॉल की डिटेल उपलब्ध कराकर प्रकरण की जांच कराने और सुरक्षा की मांग की।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मंत्री बिंदु सराफ ने भाजपा नेताओं के साथ शुक्रवार को थाने पहुंचकर सीओ प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी संजय पांचाल को बृहस्पतिवार की शाम 8:30 बजे मोबाइल पर आई धमकी भरी वीडियो कॉल की जानकारी दी। भाजपा नेत्री ने सीओ को बताया कि व्हाट्सएप पर आई इंटरनेट कॉल एटेंड करते ही एक व्यक्ति एके 47 हाथ में लिए दिखाई दिया। वह लग्जरी कार में सवार था। सिर पर टोपी, लम्बी दाढ़ी और हाथ में हुक्का था।
विज्ञापन

सुनसान रेगिस्तान क्षेत्र में दिखाई दे रहे व्यक्ति ने भाजपा नेत्री को नाम से संबोधित करते हुए कहा कि तुमने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने पर अजमल पहाड़ी को पकड़वाकर ठीक नहीं किया। अब तुम्हें रकम के दोगुना 20 लाख रुपये देने होंगे। पुलिस को बताया तो अंजाम बुरा होगा। भाजपा नेत्री ने सीओ और एसपी को वह नंबर और चैटिंग भी उपलब्ध कराई, जिसमें धमकी के साथ रंगदारी मांगी गई। बिंदु सराफ ने एसपी संजीव त्यागी को भी नेट कॉल से संबंधी साक्ष्य उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचे भाजपा नेताओं चौधरी इशम सिंह, आशु अग्रवाल, कपिल सराफ, नकुल अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, रामपाल सिंहा, डॉ.रितेश सैन, प्रफुल वशिष्ट, रिजवान सैफी ने सीओ से मामले को गंभीरता से लेकर भाजपा नेत्री के परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed