फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 hoardings found in homes, quarantined

जिले में घरों में छिपे मिले 20 और जमाती, क्वारंटीन किया

Wed, 08 Apr 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
20 hoardings found in homes, quarantined
नगीना से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नहटौर में सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट होने के लिए एबुले? - फोटो : BIJNOR
घरों में छिपे मिले 20 जमाती, क्वारंटीन किया
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। जिले में जमातियों के मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। जमात से लौटे ये लोग अपनी और परिजनों की जान की परवाह किए बगैर उनके साथ बिना किसी जरूरी एहतियात के रह रहे हैं। बुधवार को पुलिस को जिले से 20 और जमाती मिले। इनके अलावा दिल्ली में निजामुद्दीन क्षेत्र में मरकज वाली जगह के पास दुकान करने वाले पांच लोगों को भी पुलिस ने दबोचा है। इन सभी को क्वारंटीन किया गया है। जिले में अब तक 452 जमाती मिल चुके हैं।
जमात से आए लोगों से एहतियात के तौर पर खुद ही आगे आने की अपील की जा रही है। लेकिन इन लोगों पर पुलिस की अपील का कोई असर नहीं हो रहा है। जिले में लगातार मस्जिदों, मदरसों व आवासों से जमाती दबोचे जा रहे हैं। बुधवार को नजीबाबाद पुलिस ने जलालाबाद से सात, मंडावली से तीन, कोतवाली शहर पुलिस ने जंदरपुर से एक, नगीना पुलिस ने नौ जमातियों को उनके घर से दबोचा है। नजीबाबाद, कोतवाली शहर से मिले जमाती 15 दिन पहले बलरामपुर जिले से जमात कर लौटे हैं। नगीना से मिले जमाती दिल्ली मरकज से लौटे थे। इसके अलावा पुलिस ने दिल्ली मरकज के पास दुकान करने वाले पांच दुकानदारों को भी दबोचा है। ये सभी जमाती और दुकानदार अपने घरों में बिना एहतियात के रह रहे थे। एसपी संजीव त्यागी के अनुसार जमातियों की खोज लगातार की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, नगीना पुलिस ने निजामुद्दीन दिल्ली मरकज के आसपास की लोकेशन में ट्रेस होने के आधार पर नगीना के 16 लोगों को क्वांरटीन करने के लिए सुहाहेड़ी के लेखपाल ट्रेनिंग केंद्र में बने के आइसोलेशन वार्ड में सिफ्ट करा दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया की नगीना नगर के मोहल्ला लुहारी सराय सहित विभिन्न मोहल्ले के रहने वाले 16 लोगों की मार्च माह में दिल्ली निजामुद्दीन मरकज के आसपास की लोकेशन मोबाइल पर ट्रेस हुई है। उधर सीएचसी में लाए गए अधिकतर लोगों का कहना है कि वह विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गए थे। इस मौके पर तहसीलदार हामिद हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जमातियों को स्याऊ सीएचसी में भर्ती कराया
चांदपुर। पुलिस ने जमात से अपने घर लौटे 22 जमातियों के सीएचसी स्याऊ में जांच के लिए भर्ती कराया। स्वास्थ्य टीम ने सभी जमातियों को क्वारंटीन कर दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि जमात से अपने घर आए 22 जमातियों को पुलिस ने सर्च कर सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया है। प्राथमिक जांच में किसी को बुखार, खांसी आदि नहीं है। सभी को अस्पताल में ही क्वारंटी किया गया है। बृहस्पतिवार को सभी जमातियों के सैंपल लिए जाएंगे। बिजनौर में ही सभी को क्वारंटीन किया जाएगा। कानपुर में चांदपुर निवासी जमाती के पॉजिटिव आने पर जमाती के घर व मुहल्ले में नगरपालिका द्वारा सैनिटाइज कराया गया है। मोहल्ले में करीब तीन सौ घरों में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है। जांच में किसी को भी कोई परेशानी दिखाई नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed