फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 e-rickshaws floated to collect garbage

कूड़ा एकत्र करने के लिए मंगाई गई 20 ई-रिक्शा

Wed, 16 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
20 e-rickshaws floated to collect garbage
कूड़ा एकत्र करने के लिए मंगाई गईं 20 ई-रिक्शा
विज्ञापन

चांदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए नगरपालिका परिषद नगर को स्वच्छ बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र कर उसकी जैविक खाद बनाने की तैयारी कर रहा है। शीघ्र ही नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा ई-रिक्शा द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र किया जाएगा। करीब 33 लाख कीमत की 20 ई-रिक्शा मंगाई गई हैं। अभी 10 ई-रिक्शा और मंगाई जाएंगी, जिससे नगर के 25 वार्डों में हर घर से कूड़ा नियमित रूप से एकत्र किया जा सके। पांच ई-रिक्शा अतिरिक्त में रहेंगी।
नगरपालिका परिषद चेयरपर्सन फहमीदा बेगम ने बताया कि अभी शत प्रतिशत कूड़ा बेकार जा रहा है। डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था की जा रही है। नगरपालिका का प्रयास रहेगा कि नगर से एकत्र कूड़ा का कम से कम 70-80 प्रतिशत कूड़े का प्रयोग किया जा सके। जो कूड़ा प्रयोग करने लायक होगा उसका प्रयोग किया जाएगा। जो बेकार कूड़ा होगा उसकी जैविक खाद बनाई जाएगी। खाद बेचकर नगरपालिका की आय भी बढ़ेगी तथा नगर भी साफ सुथरा रहेगा। उन्होंने लोगों से कूड़ा सड़क पर न डालने की अपील की। कूड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली व गलियों में ई-रिक्शा से एकत्र किया जाएगा। चेयरपर्सन ने बताया कि नगर के वार्डों में किस तरह से ई-रिक्शा से कूड़ा एकत्र किया जाएगा इसकी योजना तैयार की जा रही है। शीघ्र ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

गीला और सूखा कूड़ा अलग एकत्र करने की होगी व्यवस्था
चांदपुर। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को नगर की गलियों से कूड़ा उठाने में परेशानी होती थी। कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली गलियों में नहीं जा पाती थी। नगर की गलियों से ई-रिक्शा द्वारा कूड़ा एकत्र किया जाएगा। गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed