{"_id":"616320508ebc3ed0960fe890","slug":"20-couples-tied-the-knot-bijnor-news-mrt560101051","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांपत्य सूत्र में बंधे 20 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांपत्य सूत्र में बंधे 20 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांपत्य सूत्र में बंधे 20 जोड़े
नहटौर। ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने किया, जिसमें 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।
ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, बीडीओ एस कृष्णा ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ओमकुमार ने कहा कि गरीब परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से इस योजना को चलाया जा रहा है। सरकार की ओर गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके अलावा विधायक ओमकुमार ने शाहपुर सैदु, कमालपुर, मुकर्रमपुर, ढक्का करमचंद में पहुंचकर रामलीला का भी शुभारंभ किया। कागपुर में भी उन्होंने जागरण का शुभारंभ किया।