{"_id":"5cdb0bedbdec22077c35619d","slug":"191557859309-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सर्वे बैठक में गायब मिले गन्ना समिति सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सर्वे बैठक में गायब मिले गन्ना समिति सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना सर्वे बैठक में गायब मिले गन्ना समिति सचिव
स्योहारा। गन्ना विकास परिषद एवं चीनी मिल गन्ना सर्वेक्षण संयुक्त प्रशिक्षण में जिला गन्ना अधिकारी द्वारा कर्मचारियों को समय से सही सर्वे न करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अनुपस्थित पाए जाने पर गन्ना समिति के विशेष सचिव के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।
प्रशिक्षण में आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग द्वारा जारी सर्वे निर्देशों की जानकारी दी गई। समयानुसार गन्ना सर्वेक्षण प्रारंभ कर अधिकतम 20 जून तक गन्ना सर्वे समाप्त करने को कहा गया। गन्ना सर्वे में पारदर्शिता लाने लिए स्थलीय स्थिति के अनुरूप सर्वे करने, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) के माध्यम से हैंड हेल्ड कंप्यूटर (एचएचसी) का प्रयोग करने, गन्ना किसानों के पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति में संबंधित बाधा न आने, सर्वेक्षण में किसान की पेड़ी पौधा, कम, शीध्र, सामान्य प्रजाति, मानसून बुवाई, ट्रेंच बुवाई, सहफसली बुवाई, फसल की दशा, कीट रोगों का प्रयोग का उल्लेख होगा। सर्वे पर्ची को मौके पर ही उपस्थित किसान को देने की जानकारी दी गई। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के बताया कि एसएमएस के माध्यम से भी किसानों को सर्वे की जानकारी चीनी मिल द्वारा समय से किसानों को दी जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों को समयानुसार, सही कार्य न करने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित रहने के कारण स्योहारा गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव का एक दिन का वेतन काटने, कारण नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह तथा संचालन एससीडीआई मिथलेश पांडेय द्वारा किया गया।
औचक निरीक्षण में 11 लिपिक गायब मिले
स्योहारा। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने अपने औचक निरीक्षण में जनपद गन्ना विभाग के दो गन्ना समिति सचिव तथा 11 सीजनल लिपिकों को अनुपस्थित पाया। उन पर कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने तथा एक्सप्लेनेशन काल करने के नोटिस जारी करने के आदेश दिए। बिजनौर गन्ना विकास समिति के सचिव, सीजनल लिपिक मुबारक, अवनेश, पवन, बिजेंद्र, अनिल कुमार, राजपाल, अचल, रजनीश, अनुभव चौधरी तथा जवाहर तिवारी, नूरपुर गन्ना समिति के सीजनल लिपिक विवेक व अशोक, स्योहारा गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव नरेश कुमार को अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन काटने तथा जवाब मांगने के आदेश दिया।