{"_id":"5cc1f7c7bdec222dc913261f","slug":"191556215751-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस के लिए बच्ची को धूप में खड़ा किया, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस के लिए बच्ची को धूप में खड़ा किया, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिफार्म के लिए बच्ची को धूप में खड़ा किया, हालत बिगड़ी
स्योहारा। नगर व क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को प्रताड़ित कर किया जा रहा है। एक स्कूल में यूनिफार्म के नाम पर एक बच्ची प्रताड़ित किया गया।
नगर के एक पब्लिक स्कूल में एक बच्चे को स्कूल से ही यूनिफार्म न खरीदने पर कड़ी धूप में खड़ा कर दिया गया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अभिभावक प्यारेलाल सैनी ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि उसके दो बच्चे एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि स्कूल संचालक द्वारा यूनिफार्म, किताबों व फीस आदि के लिए बच्चों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। बुधवार को स्कूल संचालक ने यूनिफार्म स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाने के लिए बच्चियों को धूप में खड़ा कर दिया। इससे उसकी एक बच्ची गंभीर रूप से बीमार हो गई और अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। प्यारेलाल का आरोप है कि इसकी शिकायत उसने जब स्कूल प्रबंधक से की तो उसने उसके साथ भी बदसलूकी की। बच्चों का नाम काटने की भी धमकी दी गई। इस मामले में प्रबंधक से बात नहीं हो सकी।