{"_id":"5cc0ab23bdec2214195adab7","slug":"191556130595-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आबपासी की तर्ज पर किसानों के निजी नलकूपों के बिजली बिलों को माफ करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आबपासी की तर्ज पर किसानों के निजी नलकूपों के बिजली बिलों को माफ करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी नलकूपों के बिल माफ करने की मांग
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार प्रदेश सरकार से किसानों के निजी नलकूपों के बिलों को पूरी तरह माफ करने की मांग की है। उमरी में संपन्न सभा में रणजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से करीब पांच साल पहले करोड़ों की लागत से मनकुआं माइनर को तैयार किया गया था। लेकिन आज तक सिंचाई के लिए विभाग की ओर से उसमें पानी नहीं छोड़ा जा सका है।
गजेंद्र सिंह ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर ओटीएस योजना में धांधली करने का आरोप लगा जांच कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कोर्ट के आदेश पर रुके हुए गन्ना मूल्य भुगतान का ब्याज मांगा। बताया कि बिजनौर जिले के किसानों का यहां की चीनी मिलों पर करीब 75 करोड़ रुपये का ब्याज है। जिसका किसानों को भुगतान किया जाना है। प्रेम सिंह ने गैर प्रदेशों की तर्ज पर सरकार से यूपी के किसानों को भी सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त में दिलाने, सरकारी बिजली के कुओं के क्षतिग्रस्त गूलों की मरम्मत कराने की मांग की। किसान त्रिवेंद्र सिंह ने सरकार से 60 साल की आयु पार करने वाले किसानों को पेंशन दिलाने की मांग की। इस दौरान भारत भूषण, करन सिंह, गोपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, महताब सिंह आदि मौजूद रहे।