फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइक से गिरकर महिला की मौत को तवाली

बाइक से गिरकर महिला की मौत को तवाली

Fri, 19 Apr 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाइक से गिरकर महिला की मौत को तवाली
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

कोतवाली देहात। कोतवाली-नजीबाबाद मार्ग पर गांव अकबराबाद के पास बाइक से गिरने पर एक विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के परिजन बिना कार्रवाई के उसके शव को ले गए। थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव दोदराजपुर निवासी सोबिन सिंह अपनी बहन थाना नजीबाबाद क्षेत्र के गांव लुक्कादड़ी निवासी लक्ष्मी और जीजा सुनील कुमार को बाइक से अपने मामा के घर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिकैड़ा से उनके गांव लुकादड़ी वोट डलवाने गया था। लक्ष्मी अपने मामा की लड़की की शादी में सिकैड़ा आई हुई थी। वह अपनी बहन और जीजा को वोट डलवा कर लौट रहा था। वह कोतवाली-नजीबाबाद मार्ग पर गांव अकबराबाद के पास पहुंचे तो सड़क के गड्ढों के कारण बाइक पर पीछे बैठी लक्ष्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घायल लक्ष्मी को एंबुलेंस 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed