{"_id":"5cb8c883bdec22140012ec92","slug":"191555613827-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना सीट पर रिकॉर्ड 63.53 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना सीट पर रिकॉर्ड 63.53 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

2014 के मुकाबले .26 प्रतिशत बढ़ा मतदान
बिजनौर। नगीना लोकसभा सीट के मतदाताओं ने एक बार फिर से मतदान के प्रति उत्साह दिखाया है। 2009 में पहली बार बनी नगीना सीट पर लगातार तीसरी बार मतदान प्रतिशत बढ़ा है। नगीना सीट पर रिकॉर्ड 63.53 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटरों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतंत्र का पर्व दिल खोलकर मनाया।
नगीना लोकसभा केंद्र के बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। मतदान केेंद्रों पर मतदाता अपने परिजनों के साथ वोट डालने आए। सुबह करीब 11 बजे तक मतदान केंद्रों पर लाइन लगी रही। दोपहर के समय भी मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचते रहे। शाम को फिर से मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। शाम के समय एक बार फिर से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी दिखी। 2009 में नगीना सीट पर पहली बार मतदान हुआ था। 2009 में 53.78 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2014 में मतदान में नगीना सीट पर बंपर वोटिंग हुई और 2009 का मतदान प्रतिशत बहुत पीछे छूट गया। 2014 में नगीना लोकसभा सीट पर 63.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के लोकसभा चुनाव में पिछले वोटिंग रिकॉर्ड में और थोड़ा सुधार हुआ है। बृहस्पतिवार को भी मतदान केंद्रों पर वोटों की झमाझम बारिश हुई। बृहस्पतिवार को 63.53 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले चुनाव के मुकाबले बृहस्पतिवार को .26 प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ। हालांकि मतदान की वास्तविक प्रतिशत के बारे में शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट होगी। बंपर वोटिंग से प्रत्याशियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।