फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सर्वधर्म सदभाव के लिए कार्य करने का आह्वान

सर्वधर्म सदभाव के लिए कार्य करने का आह्वान

Sun, 03 Mar 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
सर्वधर्म सदभाव के लिए कार्य करने का आह्वान
सर्वधर्म सद्भाव के लिए कार्य करने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। जिला एकीकरण समिति की बैठक में जिले में सर्वधर्म सम्मान की भावना बनाए रखने के लिए प्रयासशील रहने का निर्णय लिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष शोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि त्यौहारों पर कई स्थानों पर एवं स्कूल कॉलेजों के पास पुलिस व्यवस्था लेनी चाहिए। आठ बौद्ध भिक्षु मुक्तानंद जी ने कहा कि प्रकृति ने इस प्रकार की व्यवस्था की है कि वह सब के साथ समानता का व्यवहार करती है। कारी हन्नान ने कहा कि दुनिया में जितने भी मुल्क हैं। उनमें हिंदुस्तान सबसे अलग है। क्योंकि हिंदुस्तान में कई धर्म संप्रदाय संस्कृति के व्यक्ति रहते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र चौधरी ने सुझाव दिया कि हमारे आस पड़ोस में रहने वालों पर हमें पैनी निगाह रखनी चाहिए और संदिग्धों की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देनी चाहिए। उत्तर भारत टाइम्स की स्वामी एवं संपादन अर्चना चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए जो भी योजनाएं किसी भी स्तर पर संचालित होती हो वहां केवल कागजों में सिमटकर ना रहे। वर्धमान कॉलेज के पूर्व प्राचार्य जी आर गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो भ्रामक सूचनाएं फैलाई जाती हैं उन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सीडीओ प्रवीण मिश्र, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ सिटी महेश कुमार, डीआर गुप्ता, खुर्शीद मोहसिन गुलाम अब्बास विजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, माजिद अली, मौलाना अरशद महमूद कासमी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed