फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फूंस काट रहे परिवार पर हाथी का जानलेवा हमला

फूंस काट रहे परिवार पर हाथी का जानलेवा हमला

Tue, 05 Feb 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
फूंस काट रहे परिवार पर हाथी का जानलेवा हमला
हाथी के हमले में बालक सहित तीन घायल
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। सबलगढ़ और रामदासवाली क्षेत्र में हाथी के हमले से एक महिला और बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं, डीएफओ ने घटनास्थल का दौरा किया।
भागूवाला क्षेत्र के सबलगढ़ और रामदासवाली में कई दिनों से हाथी फसलों को बरबाद कर रहे हैं। हाथी ने सोमवार को मजदूरी कर रहे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हाथी ने राजगढ़ रेंज के कंपार्टमेंट 11 में एक बच्चे सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। सबलगढ़ निवासी 60 वर्षीय याकूब अपनी विवाहिता पुत्री रिजवाना (24), छह वर्षीय पौत्र शहबाज के साथ छप्पर बांधने के लिए पूले लेने गांव के नजदीक गया था। सुबह लगभग 11 बजे अचानक रामदासवाली क्षेत्र से आए जंगली हाथी ने उनपर हमला कर दिया। हाथी ने रिजवाना सहित शहबाज और उसके पिता याकूब को हमला कर घायल कर दिया। रिजवाना और उसके पिता छप्पर बनाने के लिए फूस काट रहा था। इस बीच चीख पुकार सुनकर पड़ोस में काम कर रहे जुल्फिकार, अकबर, अखलाक, इकरामुद्दीन ने हाथी को खदेड़ा। इस बीच हाथी राजगढ़ क्षेत्र की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष मंडावली सनोज प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घायल महिला रिजवाना सहित तीनों घायलों को 100 यूपी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया। रिजवाना हादसे में गंभीर रुप से घायल बताई गई। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ ने किया घटनास्थल का दौरा
हाथी के हमले में तीन लोगों के घायल होने की सूचना पर डीएफओ अखिलेश चंद्र मिश्रा, राजगढ़ बीट प्रभारी चंद्रभान सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। राजगढ़ क्षेत्र के कंपार्टमेंट 11 में हुई घटना के घायलों का बीट प्रभारी चंद्रभान के निर्देशन में उपचार कराया। डीएफओ ने राजगढ़ रेंज के अधिकारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

रामदासवाली में पशु घायल
सबलगढ़ में महिला सहित तीन पर जानलेवा हमला करने वाले हाथी ने घटना से आधा घंटा पूर्व राजगढ़ रेंज के गांव रामदासवाली आबादी क्षेत्र में भी उत्पात मचाया। कई दिन से क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी ने रामदासवाली क्षेत्र में नन्हे की बैल बुग्गी को पलट दिया। नन्हे ने भाग कर जान बचाई। जबकि बैल चोटिल हो गये। हाथी ने एक भैंस पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। रामदासवाली में शोर मचाते हुए ग्रामीणों ने हाथी को ललकारा। कुछ ही देर बाद हाथी ने सबलगढ़ क्षेत्र में जाकर फूस काट रही महिला व उसके परिजनों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed