फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आकाशवाणी नजीबाबाद के स्थापना दिवस पर विशेष

आकाशवाणी नजीबाबाद के स्थापना दिवस पर विशेष

Sat, 26 Jan 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आकाशवाणी नजीबाबाद के स्थापना दिवस पर विशेष
आकाशवाणी ने भी शुरू की बेटियों को बचाने की मुहिम
विज्ञापन

नजीबाबाद । प्रदेश के उच्च प्रसारण क्षमता के आकाशवाणी केंद्रों में नजीबाबाद केंद्र शामिल है। 27 जनवरी 1978 को आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र की स्थापना हुई थी। टीवी की तरह नजीबाबाद आकाशवाणी केंद्र ने लाइव प्रसारण शुरू कर लोगों को बेटी बचाने के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई है ।
शुरुआती दौर में एकमात्र मैदानी जनपद बिजनौर के प्रसारण क्षेत्र के साथ नजीबाबाद केंद्र से पर्वतीय अंचलों के पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार सहित आठ जनपदों को प्रसारण क्षेत्र में शामिल किया गया। पौड़ी, अल्मोड़ा और हाल ही के वर्षों में देहरादून में आकाशवाणी केंद्रों की स्थापना के बाद नजीबाबाद केंद्र मैदानी क्षेत्र के जनपदों के श्रोताओं को नजीबाबाद प्रसारण क्षेत्र में शामिल किया है।
विज्ञापन

आकाशवाणी नजीबाबाद के प्रसारण क्षेत्र में वर्तमान में जनपद बिजनौर के अतिरिक्त मेरठ, सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर जिले शामिल हैं आकाशवाणी के बहुजन हिताय बहुजन सुखाय उद्घोष को साकार करते हुए नजीबाबाद केंद्र ने शिक्षा, सूचना और मनोरंजन को श्रोताओं तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। आकाशवाणी नजीबाबाद ने सूचना क्रांति का भरपूर फायदा अपने श्रोताओं तक पहुंचाया। गत
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना हो या स्वच्छ भारत मिशन 200 किलोवाट क्षमता के केंद्र ने कई जनपदों के जिला प्रशासन के सहयोग से करीब 200 से अधिक सजीव प्रसारण दिए। केंद्र का प्रसारण विभाग हो या तकनीकी विभाग प्रसारण की गुणवत्ता की कसौटी पर हमेशा खरा उतरा है।


लाइव प्रसारण के साथ केंद्र मनाएगा सालगिराह
नजीबाबाद। आकाशवाणी का नजीबाबाद केंद्र 27 जनवरी 2019 को लाइव प्रसारण के माध्यम से श्रोताओं के साथ प्रसारण सेवा की यादगार सालगिराह मनाएगा। ये आकाशवाणी नजीबाबाद है शीर्षक से 27 जनवरी 2019 को प्रात: 9:30 बजे केंद्र की टीम लाइव प्रसारण करेंगे । प्रात: 11:00 बजे प्रधानमंत्री की मन की बात प्रसारण होगा। मन की बात समाप्त होने के बाद केंद्र दोपहर दो बजे तक व लाइव प्रसारण जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed