{"_id":"5c421d04bdec221a37667bbe","slug":"191547836676-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तकला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तकला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तकला प्रदर्शनी आयोजित
बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत आयोजित हो रहे युवा सप्ताह में शुक्रवार को हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन ममता सिलाई सेंटर पर किया गया।
कार्यक्रम में हस्तकला के अंतर्गत बनाए गए अनेक परिधानों व सजावट के आइटम का प्रदर्शन किया गया। पंकज कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा पीढ़ी के आदर्श हैं। उन्होंने योग, राजयोग व ज्ञानयोग जैसे ग्रंथों की रचना करके युवा जगत को नई राह दिखाई है जिसका असर युगों युगों तक रहेगा। स्वामी विवेकानंद का नारा उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए हमेशा सभी को प्रेरित करता रहा है। हस्तकला प्रतियोगिता में जलीलपुर ब्लॉक प्रथम, मोहम्मदपुर देवमल द्वितीय व हल्दौर तृतीय रहा। संचालन अंकित कुमार ने किया। इस दौरान अमित कुमार, नीरज, मोनी, मुक्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।