{"_id":"5c3f7473bdec2273ac45d497","slug":"191547662451-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकामी छिपाने को निरोध के डिब्बों में आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकामी छिपाने को निरोध के डिब्बों में आग लगाई
Wed, 16 Jan 2019 11:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
bijnor news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को पुराने महिला अस्पताल स्थित गोदाम के पास आग की ऊंची लपटे और धुआं उठता देखा तो लोग उस तरफ पहुंचे तो देखा कि बड़ी मात्रा में परिवार नियोजन संबंधी सामग्री के पैकेट आदि सामान जलाया जा रहा था। सूचना पर मीडिया कर्मी भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इसे जलाया है। कारण पूछने पर बताया कि यह सभी एक्सपायर हो चुके है, इसलिए जलाया जा रहा है। अब सवाल उठता है कि सरकार परिवार नियोजन पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मी इसी को पलीता लगाने पर तुले हुए है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को मुफ्त में निरोध बांटे जाते हैं। इसका गोदाम पुराने महिला अस्पताल में बना है। यहीं से पूरे जिले के लिए सप्लाई की जाती है। मगर, अधिकारी और कर्मचारी समाप्ति तिथि से पहले तक निरोध बंटवा नहीं पाए।
विज्ञापन
नाकामी छिपाने के लिए बड़ी मात्रा में निरोध के डिब्बों को आग लगा दी गई। उधर, इस संबंध में सीएमओ राकेश मित्तल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो वह बेहद ही गलत है। वे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।