फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अलविदा 2018

अलविदा 2018

Fri, 28 Dec 2018 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
अलविदा 2018
एथलेटिक्स, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग और शूटिंग में छाए खिलाड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। वर्ष 2018 जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छा रहा। कई खिलाड़ियों ने स्टेट और नेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एथलेटिक्स, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग और शूटिंग में खिलाड़ियों ने खूब नाम रोशन किया। नन्हीं उड़न परी तनु चौधरी ने दूसरी बार स्टेट चैंपियन बन कर इतिहास रचा।
ब्लॉक नूरपुर के गांव शादीपुर मिलक की कक्षा पांच की छात्रा तनु चौधरी ने लगातार दूसरी बार स्टेट चैंपियन बन अपना लोहा मनवाया। 23, 24 दिसंबर को बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय 32वीं मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में तनु चौधरी ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। तनु चौधरी 2017 में भी स्टेट चैंपियन बनी थी। दस वर्ष की आयु में यह करिश्मा करने वाले इस खिलाड़ी से जिले के लोगों को काफी उम्मीद हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट के क्षेत्र में गांव रामपुर बकली की 15 वर्षीय मानवी ठाकुर ने खूब चमक बिख्ेारी। मानवी प्रदेश की अंडर 19 टीम में खेल रही है। साथ ही नेशनल स्तर के लिए ट्रायल हो चुका है। कोच नागेंद्र सारस्वत बताते हैं कि नेशनल के लिए टीम की घोषणा होनी है। मानवी का चयन पक्का माना जा रहा है। दिव्यांग भी खेलों में पीछे नहीं रहे। गांव भागूवाला के दिव्यांग गुरुदेव सिंह का चयन नेशनल खेलने के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है। बॉलर के रूप में चुने गए गुरुदेव सिंह प्रदेश की टीम की ओर से आगरा में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता में बालिकाओं ने खूब नाम कमाया। नवंबर में चंडीगढ़ में आयोजित सीबीएसई स्कूलों की ऑल इंडिया स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में गांव स्वाहेड़ी की ख्याति चौधरी ने यूथ में गोल्ड मेडल जीता। उसने यह उपलब्धि 400 अंकों में से 396 अंक प्राप्त कर हासिल की। चांदनी मार्केट की सामिया मेहर ने शूटिंग में ही स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इंदौर में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में 600 अंकों में से 590 अंक प्राप्त किए और प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की।
क्रिकेट में गांव बास्टा के आदित्य शर्मा का चयन अंडर 19 के लिए हुआ है। आदित्य शर्मा फिलहाल प्रदेश की टीम की ओर से खेल रहे हैं। अंडर 19 के लिए चल रही कूच बिहार ट्राफी में प्रदेश की टीम में आदित्य शर्मा विकेट कीपर-बल्लेबाज के रूप में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कूच बिहार ट्राफी में प्रदेश का पहला मैच 19 नवंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क में छत्तीसगढ़ की टीम से हुआ। आदित्य शर्मा ने कोच चितवन शर्मा की देखरेख में नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट के गुर सीखे हैं।

ब्लॉक आकू के गांव नारायण खेड़ी के वेटलिफ्टर गौतम सिंह ने इसी वर्ष असम के गोहाटी में 64 वें स्कूल नेशनल गेेम्स में 96 किलोवर्ग में 2.27 क्विंटल वजन उठा कर सिल्वर मेडल जीता। वेटलिफ्टिंग कोच करन सिंह का कहना है कि जिले के कई और खिलाड़ी जल्द ही प्रदेश और नेशनल स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। सिल्वर मेडल जीत चुके गौतम सिंह का चयन खेलो इंडिया के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed