फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पालिका कर्मचारी ने पानी की टंकी पर चढ़ किया आत्महत्या का प्रयास

पालिका कर्मचारी ने पानी की टंकी पर चढ़ किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 19 Dec 2018 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पालिका कर्मचारी ने पानी की टंकी पर चढ़ किया आत्महत्या का प्रयास
पालिका कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन

शेरकोट। पालिका में जलकल विभाग में कार्यरत कर्मचारी ने पालिका स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि पता लगने पर अन्य कर्मचारियों ने समझाबुझाकर उसे सकुशल उतार लिया।
बुधवार को पालिका में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब मामूली बात से नाराज होकर जल कल विभाग में कार्यरत कर्मचारी आत्महत्या के उद्देश्य से पानी की टंकी पर चढ़ने लगा। हालांकि अन्य कर्मचारियों को इसकी भनक लग गई। कर्मचारी उसे बचाने को दौड़ पड़े। पालिका कर्मचारियों ने उसे बीच में ही दबोच लिया। समझाबुझाकर उसे नीचे उतार लिया गया। काफी देर तक समझाने के बाद कर्मचारी का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान कर्मचारी ने आप बीती बताई। कर्मचारी ने बताया कि उसके पास कुछ लोगों ने राशन कार्ड और पेंशन बनवाने को फार्म जमा किए थेे। इन फार्मों को उसे आनलाइन कराना था। पिछले दिनों उसने फार्मों को बिजनौर भेज दिया था। पर बिजनौर से आपत्ति लगाकर फार्म वापस कर दिए गए। बिजनौर द्वारा आपत्ति लगाई गई कि सभी फार्मों को आनलाइन कराएं। इसी बीच मंगलवार को पालिका में कार्यरत दो कर्मचारी उसके कार्यालय में आए और फार्मों को लेकर उनके साथ अभद्रता की। जो उसे बुरा लगा। उसने मंगलवार को ईओ को इस संबंध में अवगत कराया। ईओ ने बुधवार को मामले को खत्म कराने का भरोसा दिया। पर बुधवार को ईओ की बिजनौर में मीटिंग होने के कारण बिजनौर चले गए। ईओ के बिजनौर जाने के बाद पालिका कर्मचारी उससे बार पूछ रहे थे कि कल मामले में क्या हुआ। इसी बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


लगे आरोप गलत
कर्मचारियों ने आरोपों को गलत बताया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने कई दिन पहले संबंधित कर्मचारी के पास फार्म जमा कराए थे। जब उन्होंने फार्मों की जानकारी करने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं: ईओ
पालिका के कर्मचारी शाहिद, ताहिर और फहीम ने बताया कि जैसे ही घटना का पता लगा तो उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़ते कर्मचारी को रोककर समझाबुझाकर नीचे उतारा। ईओ धर्मराज सिंह का कहना कि वह बिजनौर में है। मामला संज्ञान में नहीं है। पता करने के बाद ही कुछ बता सकते है।


जांच कर कार्रवाई होगी: एसडीएम
एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि किसी कर्मचारी ने टंकी पर चढ़कर खुदकशी करने का प्रयास किया तो मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। एसओ शेरकोट का भी कहना है कि मामले को उनके संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed