{"_id":"5c1a89a9bdec2256a931ba30","slug":"191545243049-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पेयजल सुधार योजना में दो नलकूप कराए बोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पेयजल सुधार योजना में दो नलकूप कराए बोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
46 लाख रूपये की लागत से बने दो नलकूप
नजीबाबाद। नगर पेयजल सुधार योजना में 46 लाख रुपये की लागत से दो नलकूप बोर कराए गए हैं। 23-23 लाख रुपये की लागत से तहसील परिसर में 650 फीट और जाब्तागंज में 750 फीट की गहराई पर पानी मिलने के बाद जलकल विभाग जल्द दोनों नलकूपों का कमरा निर्माण कराएगा। नलकूप कमरा निर्माण होने के बाद नलकूपों नगर की पेयजल आपूर्ति से जोड़ा जाएगा।
चेयरपर्सन पति एवं पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. ने बुधवार को मुगलूशाह के तहसील परिसर और जाब्तागंज में नलकूप बोरिंग स्थल का निरीक्षण किया। ठेकेदार ने मौअज्जम खां को पानी की गुणवत्ता की जांच कराई। निरीक्षण में शहबाज खां, असिफ हुसैन साथ थे। चेयरपर्सन सबिया निशात ने बताया कि तहसील परिसर के नलकूप की 2500 लीटर प्रतिघंटा पानी सप्लाई की क्षमता है इस नलकूप से मोहल्ला मुगलूशाह, सेवाराम, मुनीरगंज और तहसील परिसर को पानी की सप्लाई दी जाएगी। जबकि जाब्तागंज नलकूप से जाब्तागंज, चारबाग और पठानपुरा की पेयजल आपूर्ति जोड़ी जाएगी। चेयरपर्सन ने दोनों नलकूपों के एक माह के भीतर सप्लाई से जोड़ने और जल्द ही उच्च क्षमता का एक नलकूप मोहल्ला वाहिदनगर में स्थापित करने की जानकारी दी।