{"_id":"5b96c1bc867a557f5878879d","slug":"191536606652-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठी एएनएम के बीच पहुंचे सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठी एएनएम के बीच पहुंचे सीएमओ
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरने पर बैठी एएनएम के बीच पहुंचे सीएमओ
नूरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी के तबादले को रोकने और प्रतिरक्षण अधिकारी को हटाए जाने की मांग को लेकर छह दिन से धरने पर बैठी एएनएम से मुख्य चिकित्साधिकारी ने वार्ता कर उनकी मांगे पूरी किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रतिरक्षण कक्ष के ताले खोलकर उसमें रखी वैक्सीन को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। धरने पर बैठी एएनएम ने प्रतिरक्षण अधिकारी गोमती कोरंगा के तबादला आदेश जारी होने तक धरने पर बैठे रहने का निर्णय लिया है।
ब्लाक के 35 केंद्रों पर करीब 31 एएनएम कार्यरत हैं। छह दिन से ब्लाक की सभी एएनएम कार्य का बहिष्कार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना देकर बैठी हैं। सोमवार को संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष टीकम सिंह सेंगर, राजकीय वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक संघ के जिलाध्यक्ष मिथलेश वर्मा, नरेंद्र कुमार और बीएचडब्ल्यू एसोसिएशन के राजन वर्मा भी धरने के समर्थन में नूरपुर पीएचसी पहुंचे। एएनएम का कहना था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात प्रतिरक्षण अधिकारी (आईओ) गोमती कोरंगा मनमानी करती हैं और उन्हें सहयोग नहीं करती हैं।
चार सितंबर से वह प्रतिरक्षण कक्ष का ताला लगाकर गैरहाजिर हैं। कक्ष में ताला लगा होने के कारण डीप फ्रीजर में रखी वैक्सीन के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। एएनएम गोमती कोरंगा का तबादला कराने एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुनाल कुमार का मुरादाबाद जनपद को हुआ तबादला निरस्त कराने की मांग कर रहीं थी। दोपहर करीब एक बजे सीएमओ राकेश मित्तल एवं डिप्टी सीएमओ शैलेष जैन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और एएनएम से वार्ता कर उनसे धरना समाप्त कर काम पर लौटने को कहा। एएनएम ने दोनो मांगे पूरी होने तक काम पर लौटने से मना कर दिया, जिसके बाद सीएमओ ने आश्वासन दिया कि वह कार्यालय पहुंचकर प्रतिरक्षण अधिकारी गोमती कोरंगा को हटाने के आदेश जारी कर देंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुनाल का तबादला अपर निदेशक स्तर से हुआ है। वह उनका तबादला रोकने की संस्तुति अपर निदेशक को करेंगे। उन्होंने प्रतिरक्षण कक्ष पर ताला लगा होने के कारण कोल्ड चैन की स्थिति जांचने को कक्ष का ताला तोड़ने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अध्यक्ष ब्रजवाला, रूपधारा, मिथलेश त्यागी, दमयंती देवी, सुमनलता, संतोष, सीमा आदि मौजूद रहीं।