{"_id":"5b43b40a4f1c1b18308b5459","slug":"191531163658-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया की मरम्मत
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हफ्ते में हो गई पुलिया की मरम्मत
गजरौलाशिव। गांव जंदरपुर व गजरौला अचपल में तीन साल से सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान विधायक के हस्तक्षेप के बाद एक हफ्ते में ही हो गया। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने गांव में पुलिया के नीचे पाइप लगा दिया है। गांव वालों की जलभराव की समस्या का समाधान एक ही हफ्ते में हो गया है।
दोनों गांवों में पुलिया के नीचे के पाइप टूट गए थे। इससे नाली के पानी की निकासी नहीं होती थी। इससे दोनों गांवों में सड़क पर पानी भरा रहता था। गांव वाले इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कर चुके थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बीते मंगलवार को भाजपा विधायक सुचि चौधरी क्षेत्र में जनसमस्या सुनने आई थीं। गांव वालों ने अपनी समस्या विधायक के सामने रखी। विधायक ने तुरंत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर एक सप्ताह के अंदर समस्या के समाधान के लिए कहा था। विधायक तक मामला जाते ही विभाग एकदम हरकत में आ गया। विभाग ने दोनों जगह पर टूटे हुए पाइप निकालकर नए पाइप लगा दिए हैं। गांव वालों को जलभराव की समस्या से निजात मिल गई है। गांव वालों का कहना है कि अगर विधायक न आती तो उन्हें जलभराव की परेशानी खत्म न होती।