फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एमडी गर्ल्स कॉलेज

एमडी गर्ल्स कॉलेज

Wed, 07 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
एमडी गर्ल्स कॉलेज
ग्रामीणों को विमुद्रीकरण के लाभ बताए
विज्ञापन

बिजनौर ।
एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन फोर गर्ल्स के राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन विमुद्रीकरण का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया गया।
गांव कादरपुर जसवंत उर्फ तीबड़ी में आयोजित शिविर में स्वयं सेविकाओं ने विमुद्रीकरण के लाभ बताए। स्वयं सेविकाओं ने महिलाओं को बचत करने के लिए जन धन योजना के बारे में बताया। गांव वालों को सावधि जमा योजना, बीमा योजना, स्वास्थ्य जीवन बीमा योजना, कृषि बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना आदि के बारे में बताया। बैंक के बाहर चलाई जा रही फर्जी बचत योजनाओं से सचेत रहने को कहा। प्राचार्या डा. ऊषा त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी से काले धन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद जैसी गंभीर समस्याओं पर अंकुश लगा है। कार्यक्रम अधिकारी शफक रिजवी ने कहा कि आचार्य चाणक्य से लकर डा. भीमराव अंबेडकर तक ने विमुद्रीकरण को अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण चरण बताया है। विमुद्रीकरण किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में नव जीवन की उत्पत्ति मानी जाती है। कहा कि हमें अपने राष्ट्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed