{"_id":"59fb64ce4f1c1b9e678b90c4","slug":"191509647566-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावली क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडावली क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/नजीबाबाद । हाईवे पर धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रॉली पर बैठे मजदूर की मौत हो गई । ट्रक को हरिद्वार में पकड़ लिया ।
नगीना देहात के गांव लालवाला से प्रताप सिंह अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली से धान लेकर गेंडीखाता जा रहा था। ट्रैक्टर -ट्रॉली पर मजदूर वीर सिंह (45) बैठा था। मंडावली थाना क्षेत्र में करौली-कांठपुर के बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार सुबह हुई घटना में ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पर बैठा मजदूर जैसे ही नीचे गिरा तभी उसके सिर के ऊपर से ट्रक निकल गया। ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक लेकर फरार हो गया। मंडावली पुलिस की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भागे ट्रक को हरिद्वार में पकड़ लिया। मंडावली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। उधर, ट्रैक्टर स्वामी और चालक प्रताप सिंह की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है।