{"_id":"59fa1cc64f1c1bd9538ba68f","slug":"191509563590-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में पहुंचने लगा श्रद्धालुओं का रैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में पहुंचने लगा श्रद्धालुओं का रैला
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में पहुंचने लगा श्रद्धालुओं का रैला
विदुर कुटी।
महात्मा विदुर की कुटी के सामने लगे गंगा मेले में श्रद्धालुओं का रैला पहुंचने लगा है। भैसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉली से श्रद्धालु मेले में बुधवार की शाम से पहुंचने लगे हैं। मेले में रात भर श्रद्धालुओं को कारवां चलता रहेगा। बृहस्पतिवार को पूरी तरह मेला तंबुओं के शहर में तब्दील हो जाएगा। मेले में दुकानें सज गई हैं। बाजार पूरी तरह से लग चुका है।
गंगा मेल के उद्घाटन के बाद मेले में रौनक बढ़ने लगी है। बुधवार की शाम से श्रद्धालुओं का मेले में पहुंचना शुरू हो गया हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली व भैसा बुग्गी से श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं। रात भर व बृहस्पतिवार को दिन भर श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे। मेला बुधवार की रात के बाद तंबुओं के शहर में पूरी तरह तब्दील हो जाएगा। चौतरफा मेले में श्रद्धालुओं के तंबू ही नजर आएंगे। मेले में दुकानें सज गई है। बाजार पूरी तरह से लगा दिया गया है। मेले में जेनरेटरों के माध्यम से बिजली की व्यवस्था की गई है। मेले में बुधवार को झूले के साथ अन्य मनोरंजन के साधन लगाने का काम चल रहा है। मंगलवार की रात गंगा में अचानक जल बढ़ा था। जो बुधवार की शाम को फिर से कम हो गया है। मेले में पुलिस का थाना भी चालू हो गया है। आगंतुकों के लिए मेले में तंबू लगाने का काम चल रहा है। जिला पंचायत के अफसरों की टीम रात दिन मेले में डेरा डाले हुए है। जेई कपिल देव का कहना है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।