{"_id":"593ee1821126f41e768b45a4","slug":"191497293186-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे युवक का 16वें दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे युवक का 16वें दिन मिला शव
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में डूबे किशोर का शव 16वें दिन मिला
मंडावर (बिजनौर) (ब्यूरो)
गंगा में डूबे किशोर का शव 16वें दिन गंगा बैराज से मिला। मंडावर के मोहल्ल शाहविलायत निवासी महबूब का पुत्र सुहेल (17) 28 मई को आशु व रूमान के साथ राजारामपुर में गंगा में नहाने गया था। तीनों दोस्त नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से डूबने लगे तो शोर मचाया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने आशु व रूमान को तो बचा लिया था, लेकिन सुहेल का कुछ पता नहीं चला था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह बैराज से सुहेल के परिजनों के पास किसी व्यक्ति का फोन आया कि एक शव गंगा किनारे पड़ा हुआ है। सुहेल के परिजनों ने बैराज पर पहुंचकर कपड़ों से सुहेल के शव की पहचान की। मंडावर में परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सुहेल के शव को दोपहर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।