{"_id":"593ee1631126f481588b45f9","slug":"191497293155-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने पेट्रोल पंप स्वामियों से सुरक्षा के बंदोबस्त करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने पेट्रोल पंप स्वामियों से सुरक्षा के बंदोबस्त करने को कहा
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप स्वामियों से सुरक्षा
के बंदोबस्त करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
एसपी अतुल शर्मा ने जिले के पेट्रोल पंप स्वामियों से पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने को कहा है। एसपी ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे रात को भी चलते रहने चाहिए, ताकि कोई वारदात होने पर मदद मिल सके।
पुलिस लाइन के सभागार में जिले के पेट्रोल पंप स्वामियों की बैठक में एसपी ने समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे के साथ एलईडी भी लगवाएं। कैमरों के लिए इनवर्टर की अलग से व्यवस्था रखें, ताकि ये रातभर चलते रहें। पेट्रोल पंप पर गार्ड जरूर नियुक्त होना चाहिए। पेट्रोल पंप स्वामियों ने एसपी से शस्त्रों के लाइसेंस दिलाने को कहा। एसपी ने लाइसेंस दिलाने का भरोसा दिलाया।
ज्वैलर्स के शोरूम पहुंचे एसपी
एसपी ने शोभा ज्वैलर्स का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने शनिवार की रात हुई दुकान में चोरी के बारे में दुकान स्वामी से जानकारी ली।